फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मेडिकल स्टोर के संचालन पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर में बिना फार्मासिस्ट के संचालित हो रहे तीन मेडिकल स्टोर को ड्रग इंस्पेक्टर ने बंद करवा दिया। सोमवार को सायंकाल डेली रूटीन निरीक्षण के लिए कस्बे में पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी ने आजाद मेडिकल की दोनों दुकानों और मौर्या मेडिकल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट के मौजूद नहीं होने की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि बिना फार्मासिस्ट के दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। उसके बाद कुमार मेडिकल, फ्रेंडस मेडिकल समेत अन्य दवा की दुकानों की संचालन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि तीन दुकानों के संचालन में अनियमितता पाई गई है। जिनके संचालन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें