मुंगराबादशाहपुर। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने नौ मार्च को मुंगराबादशाहपुर रोडवेज बस स्टेशन पर एक नये बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अब इसके संचालन पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतापगढ़ पीके कटियार ने रोक लगा दी है। बस का संचालन बंद होने से यात्रियों में काफी नाराजगी है। मुंगराबादशाहपुर से लखनऊ तक के लिए यह रोडवेज बस जाती है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी मुंगराबादशाहपुर डिपो ने क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज एके त्रिवेदी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सिविल लाइंस बादशाहपुर डिपो, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त एवं सेवा प्रबंधक प्रयागराज को पत्र भेजकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। एआरएम प्रतापगढ़ पीके कटियार ने लखनऊ जाने वाली इस बस को मुंगराबादशाहपुर डिपों से हस्तांतरित कर प्रतापगढ़ डिपों में शामिल कर लिया। इसके बाद मुंगराबादशाहपुर डिपों से दूसरी बस यूपी 70 ईटी 5639 को संचालित किया जाने लगा। बस सुबह नौ बजे मुंगरा से निकलती थी। शाम चार बजे लखनऊ से मुंगराबादशाहपुर के लिए चलती थी। इससे लोगों को लखनऊ आने जाने में आसानी हो गई थी।