महराजगंज। एक हफ्ते के अंदर बदलापुर तहसील क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम द्वारा कानूनगो व तेज़ी बाजार थाने के दरोगा को रंगेहाथ घूस लेते हुए पकड़े जाने को लेकर कर्मचारी व अधिकारी भयजदा हैं। ऐसे में परिसर में बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों को कार्यालय में आने पर रोक लगा दी गई है।
एक जुलाई को तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने आरके कार्यालय से राजस्व निरीक्षक सुभाषचंद्र सरोज को 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था। ऐसे में एसडीएम संतबीर सिंह व तहसीलदार राकेश कुमार ने दफ्तर में बाहर से ताला लगवाकर निर्धारित खिड़की से कामकाज करवाना शुरू किया। इतना ही नहीं अभियान चलाकर बाहरी लोगों को तहसील से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। राजस्व निरीक्षक की गिरफ्तारी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को टीम ने तेजी बाजार थाने में तैनात दरोगा को दस हजार रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। सप्ताह भर के अंदर एंटी करप्शन की दो-दो कार्रवाई से सरकारी महकमें के लोग भयजदा हैं।