फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में ही अदा की जाएगी बकरीद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं/मुंगराबादशाहपुर। मंडिय़ाहूं और मुंगराबादशाहपुर थाने मे रविवार को हुई शांति समिति की बैठक में अफसरों ने बकरीद की नमाज घर में ही अता करने की नसीहत दी। कहा कि मस्जिदों में जो पांच लोग नमाज पढ़ रहे हैं वही लोग बकरीद की भी नमाज मस्जिद में पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

मडिय़ाहूं कोतवाली के पास गांधी तिराहे पर आयोजित बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने कहा कि बकरीद, सावन माह और रक्षा बंधन पर्व को लेकर न तो कोई नई परंरा कायम होगी और न ही त्योहार के नाम पर कोई भीड़ एकत्र होगी। उन्होंने भाई चारे के माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब के लिए लोग जौनपुर की मिसाल देते हैं। इस तहजीब को कायम रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। अईओ संजय कुमार ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी कुर्बानी का मलवा लोग अपने घरों पर रखें बाहर न फेंके। नगर पंचायत की गाड़ी लोगों के दरवाजे से ही मलवा उठा लेगी। इस मौके पर सीओ विजय सिंह, मौलाना जमीरुद्दीन, कफील अहमद, अताउल्लाह खान, मुन्ना हाशमी, शाहआलम अंसारी, जलाल अंसारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बग्गा, राहुल मोदनवाल, राजकुमार शर्मा, हारीश खान, गयासुद्दीन, यूनुस कुरैशी, मोहम्मद असलम आदि मौजूद थे।
मुंगराबादशाहपुर थाने मे थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में तय किया गया कि कस्बे की अकबरी मस्जिद ,ईदगाह ,जामा मस्जिद आदि प्रमुख मस्जिदों में बकरीद की नमाज महज पांच लोगो के पढ सकेंगे। इस मौके पर रेयाज अहमद, तहसीमुल हक बन्ने, आजम राईन, ग्यासुद्दीन, रामकुमार जायसवाल, एजाज अहमद, इमामुद्दीन, मो. वसीम सहित बड़ी तादाद मे लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें