फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद : 123 ईदगाहों, 292 मस्जिदों में गूंजी अमन की दुआ, मांगी खुशहाली

विज्ञापन
मछलीशहर पड़ाव स्थिति इदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु।। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर बृहस्पतिवार को जिले भर की 123 ईदगाह और 292 मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। मुस्लिम बंधुओं ने अपनी आर्थिक हैसियत के अनुसार जानवरों की कुर्बानी दी।
विज्ञापन

तकरीर में देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह बैरिकेडिंग और फोर्स तैनात की गई थी। साथ ही पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारी भी निगरानी करते रहे।
शिया समुदाय की नमाज हुसैनिया नकी फाटक में धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने, मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में इमाम और खतीब हजरत मौलाना अब्दुज़ ज़ाहिर सिद्दीकी हन्फी ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

शाहगंज : पुरानी सब्जी मंडी स्थित बड़ी मस्जिद, घासमंडी की अंजुमन मस्जिद, योगीनाथ तिराहा स्थित दाता शाह मस्जिद, एराकियाना की सुबहानी मस्जिद समेत क्षेत्र के बडागांव, भांदी, सबरहद, उसरहटा, हुसैनाबाद व ईदगाहों में लोगों ने तय वक्त पर नमाज अदा की।
भादी ख़ास मोहल्ले के शिया समुदाय ने भी ईदगाह में विशेष नमाज अदा की। बदरुल इस्लाम के इमाम मौलाना शालिम नाजिम ने ख़ुतबा पढ़ा और कहा कि बकरीद हज़रत इब्राहीम और हज़रत इस्माईल की कुर्बानी की याद में मनाई जाती है।
मछलीशहर : नगर के ईदगाह में शहर ए इमाम मौलाना अबुल कलाम ने नमाज़ पढ़ाया। ईदगाह के अलावा मस्जिदों में वहां के इमाम ने अकीदत के साथ माज़ अदा कराई। इसके बाद जगह-जगह कुर्बानी दी गई। नमाज के दौरान ईदगाह पर विधायक रागिनी सोनकर, सभासद डॉ. हस्सान आदि ने बकरीद की मुबारकबाद दी।
मड़ियाहूं : शाही ईदगाह में सुबह 7 बजे इमाम मौलाना जमीरउद्दीन ने ईद उल अज़हा की नमाज अदा कराई, जबकि शाही जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे मौलाना फहीम ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद मौलाना जमीरउद्दीन ने मुल्क में अमन, चैन, शांति और खुशहाली के लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगी। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राशिद अली हाशमी, ईदगाह कमेटी के सरपरस्त हाजी काजी ईशा फारुकी, गयासुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
रामनगर : नेवढ़िया (पठनपुरावा) गांव में बकरीद स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। सिकरारा : चौराहे के बरईपार रोड स्थित बड़ी मस्जिद पर पेशइमाम मौलाना सज्जाद आलम की अगुआई में लोगों नमाज अदा की।
गौराबादशाहपुर : कुकुहां मोड़ स्थित ईदगाह में हाफिज अशहद, ईदगाह गौरा में मौलाना आमिर शिराजी, जामा मस्जिद में हाफिज उमर, मस्जिद तैयबा बंजारेपुर में हाफिज तालिब, ईदगाह चोरसंड में हाफिज असफर और मस्जिद इटैली में अनीस शाह ने बकरीद की नमाज अदा कराई। इलाके के शिया समुदाय की मस्जिद बमैला, बारी, स्थित मस्जिद और गजना के ईदगाह में भी बकरीद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें