गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के ग्रामोदय इंटर कॉलेज के परिसर में चल रह प्रीमियर लीग का क्वाटर फाइनल मैच बृहस्पतिवार को बखरा और दौना के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बखरा की टीम ने निर्धारित छह ओवरों में मोहम्मद सला की सात छक्कों की मदद से 74 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दौना की टीम ने छह ओवरों में 56 रन पर ही सिमट गई। संचालन धनंजय राय और तालिब सिद्दीकी ने किया। अंपायर की भूमिका में संजय सोनकर और अनीस रहे। इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश सोनकर, तारा त्रिपाठी, मो. रेहान, अकसम सिद्दीकी, अमर नाथ यादव अतीकुर्रहमान, आदिल सफीक, आसिम सिद्दीकी आदि रहे ।