फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: धर्म परिवर्तन की आशंका पर बजरंग दल ने बंद कराई पूजा, दो हिरासत में

Mon, 30 Aug 2021 01:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पुलिस को मौके से किताब, ईसा मसीह की फोटो और बड़ी संख्या में महिला, पुरुष मिले। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मई गांव में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर रविवार को बजरंग दल के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पूजा बंद कराते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मई गांव निवासी हरीशचंद्र अपने घर पर ईसाई धर्म के बारे में जानकारी देते हुए पूजा करा रहे थे। इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई तो वह धर्म परिवर्तन कराने की आशंका से मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें किताब, ईसा मसीह की फोटो और बड़ी संख्या में महिला, पुरुष मिले।

इस बाबत हरीश चंद्र ने बताया कि वह प्रभु ईसा पर विश्वास करते हैं। उनकी पूजा से उन्हें शांति मिलती है और हमेशा पूजा भी करते हैं। बजरंग दल की सूचना पर पहुंची पुलिस दो लोगों को पकड़ कर थाने ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह का कहना है कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें