फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सांसद को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाैनपुर। सिविल जज सीनियर डिवीजन/एमपी एमएलए कोर्ट करण कुमार जौहर की कोर्ट में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने बुधवार को आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने सांसद को जमानत दे दी। सांसद ने सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 में आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने 20 हजार रुपये की दो मुचलके में जमानत मंजूर कर लिया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा, उनके समर्थकों, सपा और जनाधिकार पार्टी प्रभारी की ओर से 21 अप्रैल को 11 बजे धारा 144 लागू होने के बाद भी सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर मनमाने तरीके से भीड़ लगाकर जाम कर दिया गया। प्रशासन द्वारा समझाने के बाद भी समर्थक नहीं माने। इनके साथ बिना अनुमति 50-60 वाहन भी थे। इन लोगों ने लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन किया। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र निवासी वादी सतीश कुमार मौर्य ने सपा प्रत्याशी रहे बाबू सिंह कुशवाहा, सपा के पार्टी प्रभारी, जन अधिकार पार्टी के पार्टी प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद केस डायरी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने बाबू सिंह कुशवाहा व अन्य के खिलाफ समन जारी हुआ, जिस पर बुधवार को बाबू सिंह कुशवाहा दीवानी कोर्ट पहुंचे और आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें