ऐसे में सुभाष की जमानत निरस्त कर दी गई। केराकत थाने के प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने बताया कि आरोपी की जमानत बुधवार को निरस्त कर दी गई। फिलहाल सुभाष जेल में है।
सतना लूटकांड के आरोपी एवं सुभाष यादव गैंग के सदस्य आनंद सागर के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह बक्शा क्षेत्र में है। ऐसे में सतना पुलिस और जिले की पुलिस ने संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए मुठभेड़ में 16 मार्च को आनंद सागर को ढेर कर दिया था। उसपर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।