जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने कोतवाली जौनपुर थाना क्षेत्र की आरोपी शाजमा निवासी शाहपुर थाना कोतवाली जिला सुल्तानपुर का जमानत प्रार्थना पत्र दहेज हत्या के आरोप में निरस्त कर दिया है। वादिनी मुकदमा चंदा देवी ने कोर्ट के आदेश से कोतवाली थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादिनी का आरोप था कि उसने अपनी पुत्री नाज़रीन का विवाह 28 मई 2022 को आरोपी सलमान के साथ किया था। लेकिन दहेज के लिए उसकी पुत्री को ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे और दहेज में एक लाख रुपए की मांग के लिए नाज़रीन के ऊपर दबाव बनाते थे। 14 मार्च 2023 को नाजरीन के ससुराल के लोग शाम 7 बजे वादिनी के घर आए और जबरदस्ती उसे खींचकर गाड़ी से सुल्तानपुर ले गए। उस समय नाजरीन तीन माह की गर्भवती थी। ससुराल से 21 मार्च 2023 को फोन आया कि उसकी तबीयत बहुत खराब है, डॉक्टर ने जवाब दे दिया है। जिस पर वादिनी स्वयं व अपने परिवार वालों के साथ नाजरीन के ससुराल गई तो देखा की वह मृत पड़ी थी।