फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छह साल बाद बदलापुर सीएचसी को मिला सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र स्थित सीएचसी में छह वर्षों बाद बृहस्पतिवार को सर्जन की तैनाती की गई। लंबे समय से इस पद के खाली होने से मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा था। इस कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में अधिक पैसा देकर इलाज कराना पड़ता था। स्थाई सर्जन मिलने से मरीजों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन

बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ. अरुण राजेश सिंह ने सर्जन के पद पर कार्य भार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने 25 नसबंदी ऑपरेशन भी किया। सर्जन का पद रिक्त रहने के कारण इलाके के ऑपरेशन से संबंधित मरीजों को जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। इससे उनका समय व धन दोनों का दुरुपयोग होता था। सर्जन के आने से पथरी, अपेडिंक्स तथा महिलाओं से संबंधित अन्य बीमारियों की सर्जरी स्थानीय स्तर पर होगी। अब तक महिलाओं के प्रसव के लिए अस्पताल में ऑन काल सर्जन के माध्यम से सीजेरियन प्रसव कराया जाता था। इसके बदले सरकार उन्हें प्रति सिजेरियन ऑपरेशन पर 3500 रुपये पारिश्रमिक देती थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.संजय दुबे ने बताया कि प्रति वर्ष अस्पताल में 12 हजार तक का सिजेरियन ऑपरेशन कराया जाता था। अब अस्पताल के सर्जन के माध्यम से गरीबों को सस्ता और अच्छे ढंग की आपरेशन से संबंधित सुविधा मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रति दिन ओपीडी की संख्या 400 से लेकर 450 तक की होती है। इसमें ऑपरेशन से संबंधित 12 से अधिक मरीज देखे जाते हैं। अब ऐसे मरीजों को जिला अस्पताल के बजाय स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिलेगी। सीएचसी पर पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर, तथा प्रतापगढ़ तक के मरीज इलाज कराने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें