फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के लिए पहला जत्था रवाना

Sun, 19 Jul 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर नाथ यात्रियों का पहला जत्था शनिवार को हिमगिरी एक्सप्रेस से जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुआ। यात्रा में 101 श्रद्धालु शामिल हैं, जो भोले बाबा बर्फानी का दर्शन करेंगे।
विज्ञापन


जय बाबा अमर नाथ बर्फानी सेवा समिति सुतट्टी बाजार की ओर से जाने वाले भक्त अजय वर्मा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा विश्व में चमत्कारी और रोमांचक है। 

जनश्रुति के अनुसार भगवान भोले शंकर ने मां पार्वती को अमर कथा सुनाई थी। बाबा की गुफा 13500 फीट ऊंचाई पर स्थित है। इसमें चार किलोमीटर बर्फ से ढका रास्ता है।

इसके बाद हिम नदी को पारकर मुख्य गुफा का दर्शन होता है। भक्तों का दल झंडा- बैनर, त्रिशूल लिए सिटी स्टेशन पहुंचा तो वहां उनके जयकारे से पूरा स्टेशन गूंज उठा।
विज्ञापन


यात्रा का नेतृत्व धर्मपाल, अजय वर्मा, संतोष मौर्य कर रहे थे। यात्रा को विदा करने के लिए स्टेशन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिश चंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, राजवीर सिंह दुर्गवंशी, तीर्थराज, अशोक, संजय, त्रिपुरारी,
विज्ञापन


 संजय सिंह, किरन श्रीवास्तव, सुशील उपाध्याय, अशोक श्रीवास्तव, ईश्वर देव सिंह, माधुरी गुप्ता, मेनका सिंह, संतोष त्रिपाठी आदि थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें