फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समतामूलक समाज के पक्षधर थे बाबा साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को जिले भर में मनाया गया। इस दौरान बाबा साहब के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब समता मूलक समाज के पक्षधर थे।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि वह केवल भारत के संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने बाबा साहब के आदर्शों और उनके आर्थिक सुधारों पर जोर दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वह अपने समय के सबसे बड़े विचारकों में से एक थे। उप कुलसचिव बबीता सिंह, अमृतलाल, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. गिरिधर मिश्र आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सपा सांसद के नईगंज स्थित कार्यालय पर गोष्ठी हुई। लोगों के उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, प्रदेश सचिव राजेश यादव, सुशील दुबे, ज़िला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया। संचालन आरिफ हबीब ने किया। जलालपुर : ब्लाॅक मुख्यालय पर बीडीओ जगदीश कुमार की मौजूदगी में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, एडीओ आइएसबी दीपक शर्मा, एडीओ कृषि अरविंद मौर्य मौजूद रहे।
मछलीशहर : तहसील परिसर में जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर तहसीलदार अजीत कुमार, अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, आरपी सिंह, रघुनाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीरगंज : प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर में प्रधानाध्यापक सुनील मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। महराजगंज : मैनुद्दीनपुर में सौहार्द और बंधुता मंच एवं सागर सोसाइटी के तत्वावधान में बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान टीपू सुल्तान और संचालन शेरबहादुर गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें