फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति देखकर चल रहा बाबा का बुलडोजर- प्रमोद तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राज्यसभा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रमोद तिवारी ने बदलापुर और महराजगंज इलाके में प्रचार किया। इस दौरान चुनावी सभा करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर में गलत कंप्यूटर फीड हो गया है, जो जाति देख कर चलता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा के 31 ऐसे मंत्रियों को चिह्नित किया है, जो माफिया हैं। बस फर्क यह है कि यदि आप भाजपा का दुपट्टा लिए हैं तो आप माफिया नहीं हैं। उन्होंने कहा की भाजपा सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है। जबकि सपा गुंडों और माफिया की सरकार है। सिर्फ कांग्रेस ही इकलौती ऐसी सरकार है, जो हमेशा से एक आम जनमानस के साथ रहती है। इस सरकार में सिर्फ महंगाई और भ्रटाचार है और कुछ भी नही है। जौनपुर की विशेषता करते हुए कहा कि जौनपुर ने हमेशा से कांग्रेस का दामन बचाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें