कुटीर पीजी कालेज चक्के-जौनपुर में बीए और बीएससी भाग एक में प्रवेश के लिए परीक्षा 9 सितंबर को आयोजित की गई है।
यह जानकारी परीक्षा समन्वयक डॉ राघवेंद्र कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बीए भाग एक के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से 11:30 बजे तक और बीएससी भाग एक की परीक्षा दोपहर एक बजे से शुरू होकर 2:30 बजे संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश छात्रों की दक्षता के आधार पर होगी। इसके लिए आवेदन फार्म का वितरण शुरू कर दिया गया है।