फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आजमगढ़ ने प्रयागराज को, गोरखपुर ने मिर्जापुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित मुलायम सिंह यादव राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में डीएफए आजमगढ़ ने डीएफए प्रयागराज को 4-0 गोल से हराया। वहीं दूसरे मैच में डीएफए गोरखपुर ने डीएफए मिर्जापुर को 3-0 से हरा कर अगली चक्र में अपना स्थान सुरक्षित किया।
विज्ञापन




आजमगढ़ और प्रयागराज के बीच खेले गए पहले मैच में विजेता टीम प्रथम हाफ में एक गोल कर के आगे रही विपक्षी टीम ने बहुत प्रयास किया लेकिन बराबरी नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में आजमगढ़ की खिलाड़ियों उम्दा प्रदर्शन करते हुए तीन गोल और ठोक दिए और गोलांतर 4-0 कर दिया जो अंत तक बरकरार रहा।



दूसरे मुकाबले में विजेता टीम ने प्रथम हाफ में एक गोल करके बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने कई जोरदार आक्रमण किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। विजेता टीम की खिलाड़ियों ने दो गोल और कर के 3-0 गोल के अंतर से विजय दर्ज कर ली। खेल के मुख्य निर्णायक धीरज पटेल और सहयोगी निर्णायक विशाल कुमार, कविता पटेल और शालिनी यादव रहीं। तीसरी आंख के रूप में असेसर निर्णायक अजय कुमार यादव रहे। इस अवसर पर रमेश प्रजापति, मनीष निषाद, पंकज कसोधन और रूपेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन संजय आर्य व योगेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें