फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डंपर से कुचलकर बाइक से जा रहे आजमगढ़ के दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल के पास मंगलवार की देर शाम डंपर से कुचलकर आजमगढ़ के दंपती की मौत हो गई। बाइक के अनियंत्रित होने से दोनों गिर गए थे। दंपती आजमगढ़ के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय के शवदाह गृह में रखवा दिया। वहीं परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के पिछौरा निवासी विनोद(45) अपनी पत्नी ललिता(40) को बाइक से जौनपुर आए हुए थे। दिनभर कुछ काम करने के बाद शाम को घर लौट रहे थे। शास्त्री पुल से पहले ही गिट्टी फैले होने के कारण बाइक का पहिया लड़खड़ा गया, इससे दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहा डंफर उनके ऊपर चढ़ गया। इस दौरान दोनों का भेजा बाहर आ गया। दर्दनाक मौत के बाद चालक व डंफर को लोगों ने पकड़ लिया। शव हटाने के एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय के शवदाह गृह में रखवाया। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।
इस बाबत लाइन बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना घर वालों को भेजी गई है। दुर्घटना करने वाले डंफर को लाइन बाजार थाना लाकर खड़ा किया गया है। साथ ही चालक को बैठाया गया है, परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें