फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जून के बाद पूविवि से अलग हो जाएंगे आजमगढ़ और मऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विवि के बंटवारा के लिए शासन ने नोटिफिकेशन कर दिया है। 15 जून के बाद आजमगढ़ विश्वविद्यालय अस्तित्व में आ जाएगा। 15 जून 2021 से पहले जिन महाविद्यालयों के छात्र पूविवि से जुडे़ हैं, उनकी परीक्षाएं यही विवि कराएगा। इसके बाद से सभी प्रक्रिया आजमगढ़ विश्वविद्यालय के निर्देशन में होगी। बंटवारे के बाद अब पूविवि में तीन जिलों के कुल 529 महाविद्यालय शेष बचेंगे।
विज्ञापन

पूविवि के बंटवारे को लेकर काफी समय से चल रही चर्चा पर सरकार ने नोटिफिकेशन कर विराम लगा दिया है। बंटवारे के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जौनपुर, गाजीपुर और प्रयागराज का एक महाविद्यालय बचेगा। पूविवि से वर्तमान में पांच जिलों के कुल 938 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इसमें जौनपुर के 195 और गाजीपुर के 333 हैं। प्रयागराज का एकमात्र महाविद्यालय पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध है। पूविवि के बंटवारे के संबंध में शासन स्तर से जारी नोटिफिकेशन को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई।
----
15 जून तक पंजीकृत छात्रों का पूविवि कराएगा परीक्षा
जौनपुर। पूर्वांचल विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में 15 जून 2021 के पहले जिन छात्रों का पंजीकरण पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हो चुका है, उनकी परीक्षाएं भी पूर्वांचल विश्वविद्यालय ही कराएगा। स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा कराने के बाद छात्र दूसरे विवि में दाखिला ले सकेंगे। 15 जून के बाद आजमगढ़ और मऊ के छात्र आजमगढ़ विवि में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें