बदलापुर में वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित करते एसडीएम।
बदलापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर में शनिवार को वरिष्ठ मतदाता अपने सम्मान से अभिभूत हुए। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान करने और कराने का संकल्प लिया। अमर उजाला एवं जिला प्रशासन के साझा पहल पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित वरिष्ठ मतदाता सम्मान समारोह बदलापुर विधानसभा में आयोजित किया गया। जिसमें 339 बूथों पर एक महिला, एक पुरुष मतदाता और तहसील मुख्यालय पर तकरीबन 300 से अधिक वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में सम्मान पाकर वरिष्ठ मतदाताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समारोह को विधानसभा प्रेक्षक शुभ्रा वर्मा ने कहा कि आठ मार्च के मतदान जैसे महापर्व पर आप सब पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हुए सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करें। एसडीएम डा. विश्राम ने कहा कि वोट का प्रतिशत जितना ज्यादा होगा हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने वरिष्ठ मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप का अधिकार वोट देना है परंतु आप का पुनीत कर्तव्य भी है कि आप वोट दिलवाने के लिए परिवार, पड़ोस तथा सभी मतदाताओं को प्रेरित करें।
समारोह को अवकाश प्राप्त प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सत्यदेव सिंह, सूर्यभूषण तिवारी ने संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सेना से रिटायर्ड कैप्टन रामगुन मिश्रा ने किया। समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में आल्हा सम्राट फौजदार सिंह तथा जादूगर राजेश कुमार एडवोकेट ने अपनी कला के माध्यम से बुजुर्ग मतदाताओं में शतप्रतिशत मतदान करने तथा मतदान करवाने का संकल्प दिलवाया।
संचालन लेखपाल लालचंद पांडेय तथा उपस्थित लोगों के प्रति आभार तहसीलदार लालता प्रसाद ने व्यक्त किया। इस मौके पर सभामनि मिश्र, मोहनलाल, पारसनाथ मौर्य, प्रभाकर चतुर्वेदी, सच्चिदानंद उपाध्याय, उमेश, अनिल पांडेय, चन्द्रेशयादव कामता प्रसाद गुप्ता, सत्यनारायण, रुक्मिणी उपाध्याय, अखिलेश विश्वकर्मा, दीक्षा आदि मौजूद थी।