फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए रैली निकाल किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जगह-जगह रैली निकालकर लोगों को डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए जागरूक किया गया। और अपील की गई कि कूड़ा निस्तारण और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, ताकि नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में स्वच्छता रैंकिंग में सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

मछलीशहर नगर पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई। अधिशासी अधिकारी बृजकिशोर सिंह गौर ने कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के मुख्य बाजार में जाकर नगर पंचायत को स्वच्छ सुंदर बनाने और डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने में सहयोग देने की अपील की। रैली में प्रवेश कुमार सिंह, मनोज चौरसिया फरहान, अजय, राजेश सरोज, प्रदीप गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।
बदलापुर नगर पंचायत में एक से 10 फरवरी तक डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए सभी को जागरूक किया गया। नगर पंचायत कर्मियों ने रैली निकाली। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली घनश्यामपुर रोड से चंदन शहीद मार्ग से इंदिरा चौक सिंगरामऊ रोड से कार्यालय परिसर में पहुंची। संगोष्ठी में गीला, सूखा और रसोई का कचरा, फल के छिलके, सड़े गले फल, सब्जी के छिलके, बचा भोजन, अंडा आदि को रखने के बारे में बताया। इस मौके पर प्रवेश कुमार सिंह, गणेश, अजय संतोष आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

जफराबाद क्षेत्र में नगर पंचायत जफराबाद में अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव के साथ डीपीएम अमित यादव व डीजी स्वच्छ भारत मिशन खुशबू यादव ने वार्डों के लोगों से कूड़े को कूड़े के डब्बे में ही फेकने की अपील की।
अभियान में लिपिक राजमन, वेद प्रकाश, सत्येंद्र नारायण तिवारी, सूरज राजभर, शाह दाऊद, राकेश गुप्ता, मोहम्मद तारिक अंसारी, सावन, राम सूरत, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें