फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर सुरक्षित यातायात के लिए किया जागरुक

विज्ञापन
शाही पुल पर श्रीराम शोभा यात्रा निकालते संघ परिवार व विश्व हिन्दू परिषद के लोग। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को यातायात पुलिस ने पुलिस लाइन से रैली निकाल कर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया। रैली में एनसीसी कैडेट, स्कूलों के छात्र और पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से दोपहर दो बजे एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, टीडी कालेज, लाइनबाजार होते हुए पुन: पुलिस लाइन पहुंचकर रैली संपन्न हुई। इस दौरान सड़क पर सुरक्षित यातायात के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए पम्फलेट भी वितरित किए गए। पुलिस लाइन से रैली को रवाना करने से पहले एएसपी ग्रामीण, सीओ यातायात जितेंद्र दुबे, प्रतिसार निरीक्षक रजत पाल राव, प्रभारी निरीक्षक यातायात विरेंद्र कुमार बरवार ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। पुलिस अफसरों ने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना जरूरी है। प्रभारी निरीक्षक यातायात ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह का समापन 17 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें