फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साइबर ठगी से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से गल्ला मंडी चौराहा स्थित बैंकर प्लाजा में बुधवार को साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने की। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने नगर कमेटी के इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारियों को जागरूक कर ठगी से बचाया जा सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं कार्यक्रम संयोजक संजय केडिया ने बताया कि इधर के दिनों में साइबर क्राइम बढ़ गया है। इसलिए लोगों को जागरूक करके ही ठगी से बचाया जा सकता है। साइबर एक्सपर्ट सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि साइबर अपराध के मामलों में अक्सर लोग फोन पर कही गई बातों पर विश्वास कर लेते हैं। फोन से हमें जानकारी मिलती है लेकिन यही माध्यम ठगी का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। यह जानना जरूरी है कि ठगी कैसे होती है और अपराधी किन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। अपने व्हाट्सएप और जीमेल पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर चालू रखें। संग्राम यादव ने बताया कि किसी को भी पैसे भेजने से पहले पूरी तरह जांच पड़ताल कर लें। हर मेसेज को ध्यान से पढ़ें। प्रत्येक व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें। तभी साइबर ठगी से बचाव संभव है। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि डर, लालच और विश्वास साइबर धोखाधड़ी में सबसे बड़े सहायक होते हैं। सेमिनार में जिला संरक्षक राजदेव यादव, अशोक बैंकर, छबूलाल सोनकर, नरेंद्र जायसवाल, श्याम चंद्र अग्रहरी, संतोष अग्रहरि, ओम प्रकाश जायसवाल, मुन्नालाल अग्रहरि, अरविंद बैंकर, अनिल कुमार वर्मा, मनोज कुमार साहू, विमल भोजवाल आदि उपस्थित रहे। आभार संजय केडिया ने व्यक्त किया। संचालन हफीज शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें