फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कैंप लगाकर स्वास्थ्य के प्रति किया सचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर बुधवार को विभिन्न संगठनों की ओर से कैंप लगाकर स्वास्थ्य की जांच की गई। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की नसीहत दी गई। जेसीआई क्लासिक की ओर से एसपी कार्यालय पर नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेश सिंह ने पुलिस कर्मियों की जांच कर उन्हें उचित सलाह दिया। उन्होंने कहा कि अनियमित दिनचर्या और तनाव के कारण मधुमेह की समस्या बढ रही है। संयोजक अमित कुमार पांडेय जी ने मधुमेह से बचाव के जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि ने दिनचर्या को नियमित करने की अपील की। सचिव रौनक साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर श्रवण जायसवाल, योगेश साहू, रणजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। शाहगंज: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जेसीआई संस्कार की ओर से सर सैयद हॉस्पिटल में जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 210 मरीजों की जांच संस्था अध्यक्ष मो. शाहिद नईम के नेतृत्व में किया गया। माडर्न पैथोलॉजी लैब के टेकनीशियन डॉ. मों. अरशद व अरुण सिंह की टीम ने मरीजों की जांच की। डॉ. फारूक अरशद ने शुगर के मरीजों को भोजन आदि में परहेज, सुबह में टहलने के अलावा स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की जानकारी दी। प्रबंध विशाल जायसवाल ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर शाहिद अंसारी, जीशान नईम, मिर्जा जरियाब बेग, मिन्हाज इराकी, महताब इराकी, रामू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के बदलापुर पड़ाव स्थित एसआरएस हॉस्पिटल पर नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय प्रताप सिंह ने 50 से अधिक मरीजों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श दिया। उन्होंने मरीजों को बताया कि अनियमित खानपान और खराब जीवन शैली की वजह से घुटने और अन्य अस्थि रोग की समस्याएं पैदा हो रही है। संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम दिनचर्या से हम सभी कई बीमारियों से बच सकते है। कार्यक्रम में डॉ. सुष्मिता सिंह (रेडियोलॉजिस्ट) ने स्वागत किया। डॉ. आरपी सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें