रामनगर। मडियाहूं पीजी कॉलेज की दो छात्राएं अंतिमा मौर्य पुत्री ओमप्रकाश निवासी रायपुर रामनगर व ललिता पटेल पुत्री महेंद्र प्रसाद पटेल निवासी तलाशपुर रामनगर ने कबड्डी के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। दोनों बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हैं। मडि़याहूं पीजी कॉलेज की दो छात्राओं का चयन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में किया गया है। इन दो छात्राओं ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय कबड्डी महिला टीम का प्रतिनिधित्व प्रदेश स्तर एवं जोन स्तर पर किया l शासन ने दस हजार की पुरस्कृत राशि देकर सम्मानित किया है। महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी अध्यापक एवं क्षेत्रीय जनता ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। महाविद्यालय के प्रबंधक अपूर्व तिवारी एवं प्राचार्य प्रो. एसके पाठक ने छात्राओं के अभिभावक को बधाई दिया। दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी प्रो. उमेश राव एवं अरुण कुमार ने छात्रों को बधाई दी।