फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जेसीआई क्लासिक के 10वें अध्यक्ष बने अविनाश गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई क्लासिक के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में अविनाश गोयल ने संस्था के 10वें अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सेठ ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के मुख्य अतिथि एवं पूर्व राष्ट्रीय अधिशासी उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जेसीआई क्लासिक में महिला और पुरुष एक समान सम्मान के साथ कार्य करते हैं। यही कारण है कि रिचा गुप्ता के नेतृत्व में यह मंडल का सर्वश्रेष्ठ अध्याय बना। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिनव चौरसिया ने संस्था की तुलना एक मूर्तिकार से करते हुए कहा कि जेसीआई समाज के व्यक्तित्व को तराशने का काम कर रही है। इंस्टालिंग ऑफिसर विनायक गुप्ता ने व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पण को सबसे जरूरी मंत्र बताया। नवनियुक्त अध्यक्ष अविनाश गोयल ने विश्वास दिलाया कि संस्था इस वर्ष सहयोग और सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। समारोह में सचिव प्रदीप उपाध्याय व समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के साथ जयति गुप्ता ने नवीन सदस्य के रूप में शपथ ली। गत वर्ष के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सेठ ने पुरस्कार वितरित किए, जिसमें विशाल गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ जेसी के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शालिनी सेठ, आस्था पाठ बबिता उपाध्याय और आभार प्रदर्शन रिचा गुप्ता ने किया। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष विशाल गुप्ता, श्याम सेठ, विनय साहू सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें