जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले के पास शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे सड़क पार कर रहे ऑटोमोबाइल मिस्त्री की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बल्लोच टोला निवासी मोहम्मद दिलशाद (56) सिपाह मोहल्ले में ऑटोमोबाइल गैराज पर मिस्त्री का काम करता था। शाम को वह गैराज बंद कर सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।