श्रमिक कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अख्तर अली के नेतृत्व में आटो चालकों ने डीएम और एसपी को पत्रक सौंपकर शहर के भीतर आटो रिक्शा जाने की अनुमति देने की मांग की।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर के भीतर आटो रिक्शा चलाने पर प्रतिबंध न लगाया जाए। स्थान सुरक्षित किया जाए। शहर में जाम के लिए केवल आटो रिक्शा चालक ही जिम्मेदार ही नहीं।
प्रतिबंध लगाने से चालकों की रोजी रोटी चली जाएगी। ज्ञापन देने वालों में योगेंद्र पांडेय, साजेश शर्मा, सतीश यादव, अबरार आलम, मुमता आलम, बंटी, निशार अहमद आदि रहे।