फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: माहौल बिगाड़ने के लिए आस्था स्थल को दूसरे रंग में रंगा, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मामला

Wed, 29 Mar 2023 08:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

जौनपुर के नेवढिया क्षेत्र के सहिजनी गांव में एक विशेष समुदाय की आस्था से जुड़े स्थल के गुंबद को मंगलवार की रात में अराजकतत्वों ने दूसरे रंग में रंग दिया। धर्म से जुड़ी पताका भी उठा ले जाने का आरोप है।
विज्ञापन
माहौल बिगाड़ने के लिए आस्था स्थल को दूसरे रंग में रंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के नेवढिया क्षेत्र के सहिजनी गांव में एक विशेष समुदाय की आस्था से जुड़े स्थल के गुंबद को मंगलवार की रात में अराजकतत्वों ने दूसरे रंग में रंग दिया। धर्म से जुड़ी पताका भी उठा ले जाने का आरोप है। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान से संपर्क कर गुंबद को फिर से वास्तविक रंग में रंगवाया। पुलिस भी गांव में तैनात है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष नेवढि़या विनय कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार की रात में कुछ अराजक तत्वों ने एक समुदाय के आस्था से जुड़े स्थल के गुंबद को दूसरे रंग में रंग कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। सूचना मिलने पर ग्रामीणों व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में सुबह ही गुंबद को दोबारा वास्तविक रंग में पेंट करवा दिया गया है। अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें