फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज भर्ती के नाम पर सेटिंग कराने का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सिद्दीकपुर स्थित निर्माणाधीन उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के नाम पर घूस लेने का ऑडियो वायरल हुआ है। हालांकि इसमें नियुक्ति कराने के नाम पर कितना पैसा लिया जाएगा, का जिक्र नहीं किया है, लेकिन मंत्री के यहां से काम कराने की बता कही जा रही है।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति कराने का पत्र वायरल हुआ था। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी है। इसी बीच शनिवार को एक ऑडियो वायरल हो गया। इसमें मेडिकल कॉलेज की तरफ से निकाली गई भर्ती में नियुक्ति कराने की जिम्मेदारी एक शख्स ले रहा है। ऑडियो में बात करने वाला हेल्थ और मल्टीपरपज पद के लिए आवेदन करने की बात कह रहा है। इस पर दूसरी तरफ से बात कर रहा शख्स कह रहा है कि जानते तो हो, काम हो जाएगा। मंत्री जी के यहां बिना लेनदेन के कुछ नहीं होता है। काम कराना है तो तय स्थान पर आ जाओ। अब सवाल यह है कि आखिर कौन मंत्री है, जिसके नाम पर यह मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें