फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंघई जंक्शन पर तीन माह से बंद एटीवीएम मशीन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक वाणिज्य प्रबंधक लखनऊ विनीत कटियार ने बुधवार को जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षण काउंटर, प्लेटफार्म नंबर एक दो तीन तथा एटीवीएम मशीन का जायजा लिया। उन्होंने ने तीन माह से बंद एटीवीएम मशीन का संचालन शुरू कराया। वाराणसी प्रतापगढ़ रेल रुट पर स्थित जंघई जंक्शन पर 90 करोड़ की लागत से यार्ड रिमाडलिंग का कार्य 8 माह पहले ही पूरा करा लिया गया था, लेकिन स्टेशन का आरक्षण काउंटर, सुलभ शौचालय, आऊटर फुट, ओवर ब्रिज का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है जिसकी शिकायत बार-बार की जा रही थी, जिसको संज्ञान में लेकर सहायक वाणिज्य प्रबन्धक लखनऊ विनीत कटियार बुधवार सुबह 8 बजे जंघई जंक्शन पहुंचे। इस मौके सीएमआई आनंद कुमार श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह, सीआरएस राज किशोर जंघई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें