फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Subhash Suicide: अतुल के ससुराल वाले घर पर लगा ताला, अंधेरे में चुपके से निकले मां-बेटे; डरी हुई दिखी सास

Thu, 12 Dec 2024 11:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Atul Subhash News: आत्महत्या करने वाले इंजीनियर के जौनपुर स्थित ससुराल में ताला लग चुका है। परिवार वाले घर बंद कर अंधेरे में ही निकल गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
अतुल सुभाष की सास घर से निकलती हुई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू में खुदकुशी करने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के जौनपुर स्थित ससुराल वाले घर पर ताला लग गया है। अतुल की सास और साला अंधेरे में जाते हुए देखे गए। डरी- सहमी सास दोनों हाथ जोड़ते हुए भागती हुई नजर आई। वहीं पहले से खड़ी बाइक पर अतुल की सास और साला बैठकर निकल गए। 

विज्ञापन




अतुल की खुदकुशी का मामला पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। इसी बीच अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया की मां निशा सिंघानिया अपने घर ढालगर टोला से मंगलवार की रात चुपके से अपने बेटे अनुराग सिंघानिया के साथ निकल गई। 
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि रात 11.15 बजे निशा सिंघानिया अपने घर से निकली और धीरे से ताला लगाया। पीछे के रास्ते से किला के पास पहुंची। वहां पहले से खड़ी एक बाइक व एक बुलेट पर सवार होकर मां व बेटे सिपाह की तरफ निकल गए।  



बेटा बोला- मां की तबीयत खराब है
इस दौरान कुछ मीडिया वालों ने वीडियो बनाते हुए पूछा कि कहां जा रहे हैं तो बेटे ने कहा कि मां की तबीयत खराब है उन्हें दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

घर पहुंची पुलिस
एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड मामले में जौनपुर पुलिस मृतक के ससुराल पहुंची। घटना से जुड़ी जानकारी हासिल की और यहां पर लगी भीड़ को भी हटाया। पुलिस की मानें तो घटना के बाद लगी भीड़ की सूचना पर पुलिस कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर यहां पहुंची थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें