फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चोरहा पुलिस बूथ के पास ईंट से हमला करके बाइक सवार युवक से लूट का प्रयास

विज्ञापन
तेजीबाजारः लूट की कोशिश में घायल पीड़ित अमित यादव। संवाद
विज्ञापन
तेजीबाजार। चोरहा पुलिस बूथ के पास सोमवार की सुबह 9:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार धानौआ गांव निवासी अमित यादव पर ईंट से हमला करके मोबाइल छीनने का प्रयास किया। युवक के शोर मचाने पर बदमाश उसे सड़क किनारे घास में धकेलकर बरईपार की ओर भाग गए। युवक के पास से करीब हजार रुपये छीन लिए। हमले में युवक के सिर और चेहरे पर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी तेजीबाजार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल के लिए सीएचसी नौपेड़वां भेजा गया। थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि धानौआ गांव निवासी अमित यादव ने बताया कि वे डीफार्मा इंटर्नशिप की ट्रेनिंग के लिए तेजीबाजार अस्पताल जा रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे चोरहा पुलिस बूथ के पास पहुंचा तभी चार लोगों ने उसे रोक लिया और मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने ईंट से उसके सिर और चेहरे पर वार कर दिया। वह सड़क पर गिर पड़ा और शोर मचाने लगा। इसके बाद बदमाश उसे घास में धकेलकर जेब से मोबाइल निकालने लगे, लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

चारों बदमाशों ने मुंह बांध रखा था। अस्पताल के डॉ. श्रीनिवास निगम ने बताया कि अमित डीफार्मा इंटर्नशिप के लिए आ रहा था। उसके सिर और चेहरे पर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार और ड्रेसिंग कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के चाचा विनोद यादव की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें