फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूल से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। बालिका के चीखने चिल्लाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

कक्षा नौ में पढ़ने वाली किशोरी शुक्रवार की शाम अपने घर लौट रही थी। रास्ते में गांव का युवक पहले से ही घात लगाकर बैठा हुआ था। सुनसान इलाका मिलने पर युवक छात्रा को एक बाग में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। बीच-बचाव में नाबालिग के कपड़े कई जगहों से फट गए। बालिका तेज तेज चिल्लाने लगी तो उधर से गुजर रहे कुछ लोगों को चीखने की आवाज सुनाई पड़ी। लोग बाग की तरफ गए तो वहां देखा तो युवक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। लोगों ने युवक को पकड़ कर जमकर पीटा। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी का कहना है कि युवक उसी गांव का ही है। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। लोगों की तत्परता से बड़ी घटना होने से बच गई। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और चालान कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें