जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम करने जा रही विवाहिता को तमंचा दिखा कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा के आदेश पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया। गांव निवासी विवाहिता का पति रोजी-रोटी के चक्कर में गुजरात रहता है। वह बच्चे के साथ घर पर रहती है। तीन सितंबर को वह दूसरे गांव सम्मनपुर तिलवारी में खेत में मजदूरी करने जा रही थी। रास्ते में सरपत के झुरमुट के पास पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे गांव के अली अहमद ने हाथ पकड़ खींच लिया। कपड़े फाड़ने लगा। वह शोर मचाने लगी तो तमंचा निकाल जान से मार देने की धमकी देने लगा। शोरगुल सुन कुछ लोगों को मौके की तरफ आने की आहट पाकर वह भाग गया। इस बाबत थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।