फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की ओर गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत की ओर गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो मनबढ़ों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रविवार रात घर से कुछ दूर शौच के लिए गई थी। रास्ते में गांव के कुछ मनबढ़ों ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगे। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला बोल दिया। मारपीट कर फरार हो गए। पीआरवी-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल व पीड़िता को थाने लाई। काफी देर तक पुलिस मामले में टालमटोल करती रही। देर रात एसपी को फोन कर सूचना की जानकारी दी गई। बाद में केस दर्ज किया गया। सरपतहां एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें