बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी गैंगेस्टर के आरोपी योगेश यादव के खिलाफ रविवार को थाना सिंगरामऊ तथा बदलापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कुर्की की कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ विनोद मिश्र ने बताया कि योगेश यादव गैंगेस्टर का आरोपी है। मुकदमे में वह वांछित है। एक सप्ताह पूर्व उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था। इसके बावजूद आरोपी अब तक न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। बदलापुर थाने में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ विनोद मिश्र की ओर से योगेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। तमाम प्रयास के बाद भी अदालत में हाजिर नहीं होने पर पुलिस ने योगेश के घर कुर्की की कार्रवाई करते हुए सामान थाने ले आई है।