फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी की संपत्ति कुर्क, तहसीलदार रिसीवर नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। पवांरा थाना क्षेत्र के नरगहना गांव निवासी एक गिरोह बंद अपराधी की संपत्ति कुर्क करने के बाद तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त कर दिया गया है। यह कार्यवाई डीएम के आदेश पर की गई है। नरगहना गांव निवासी शाहनवाज उर्फ टेंगर पर पवांरा थाना में गोबध निवारण अधिनियम समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि न्यायालय से बार-बार वारंट जारी करने के बावजूद हाजिर नहीं हुआ।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर डीएम ने उसकी और उसके परिवार की अचल संपत्ति की कुर्की करने का आदेश जारी किया था। मंगलवार को देर शाम तहसीलदार मछलीशहर ने उसके पैतृक मकान और चार पहिया वाहन को कुर्क किया। तहसीलदार को कुर्क की गई संपत्ति का रिसीवर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें