फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रखर राजनीतिज्ञ, सशक्त वक्ता थे अटल बिहारी वाजपेयी : महेंद्र पांडेय

विज्ञापन
अटल स्मृति सम्मेलन में बोलते पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय। भाजपा
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को कुल्हनामऊ में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी प्रखर राजनीतिज्ञ, सशक्त वक्ता और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि वह जनता की बातों को ध्यान से सुनते थे और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करते थे। विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना कॅरिअर पत्रकार के रूप में शुरू किया। 1951 में भारतीय जनसंघ में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी। वह एक ऐसे नेता के रूप में उभरे, जो विश्व के प्रति उदारवादी सोच और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता को महत्व देते थे। पार्टी जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और सामाजिक समानता के समर्थक अटल बिहारी वाजपेयी भारत को सभी राष्ट्रों के बीच एक दूरदर्शी, विकसित, मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ते हुए देखना चाहते थे। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें