सिंगरामऊ। सिंहावल गांव में एक महिला ने अपने पति सास और देवर पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता शिल्पी जायसवाल का आरोप है कि घटना के समय रात में लगभग 12:30 बजे पति कृष्णा जायसवाल मोबाइल फोन की आवाज तेज करके देख रहे थे, उनसे आवाज कम करने के लिए कहा तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद पति, सास पुष्पा देवी और देवर रामबाबू हमें पीटने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।