फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रोस्टर से लगाएं राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सैमुअल पॉल एन. के. की अध्यक्षता में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एंटी भू-माफिया अभियान सहित विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की रोकथाम के लिए रोस्टर के अनुसार राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार की रात्रि में विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि अतिक्रमण की घटनाओं को रोका जा सके। बैठक में आबकारी, राज्य कर, परिवहन, वन और खनन विभागों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी विभागों को राजस्व संग्रह के निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए सभी विभाग प्रभावी प्रयास करें।
एंटी भू-माफिया अभियान की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार, तहसीलदार और उप जिलाधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने पूर्व से गठित एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स को पुनः सक्रिय करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें