फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गली में पिलर डालने के विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। बरसठी। क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में गली में पिलर डालने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता लालबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की देर रात करीब उनके पट्टीदार श्रीकांत, रजनीकांत, शिवाकांत समेत नौ लोग उनके घर के पीछे गली की ओर पिलर डाल रहे थे।
आरोप है कि उनके पिता ने गली छोड़ने का आग्रह किया, जिस पर सभी आरोपित नाराज हो गए और गाली देते हुए उनके पिता के साथ मारपीट कर लिया। मारपीट में उन्हें चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें