जीएम उत्तर रेलवे के पांच दिसंबर को आगमन को देखते हुए बुधवार को डीआरएम एके लोहाटी ने बदलापुर, जौनपुर सिटी और जफराबाद जंक्शन का सघन निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने स्टेश्ानों पर यात्री सुविध्िाओं को दुरुस्त करने की हिदियत दी।बदलापुर स्टेशन पर साफ सफाई, पानी और यात्री सुविधाओं का सघन निरीक्षण किया।
इसके बाद वह करीब दो बजे जौनपुर सिटी स्टेशन पर पहुंचे। यहां स्टेशन मास्टर को हिदायत दिया कि स्टेशन पर किसी भी प्रकार का पोस्टर आदि चिपकाया न जाए।
इसके बाद वह स्टेशन परिसर में बन रहे पार्क में चारो तरफ पौधे लगाने के लिए कहा। इसके बाद वह टिकट खिड़की, वेटिंग रूम का निरीक्षण किया।
यहां डीआरएम कुल सात मिनट रूके और फिर अपने विशेष सैलून में बैठ कर जफराबाद के लिए निकल गए। करीब ढाई बजे वह जफराबाद स्टेशन पहुंचे।
यहां करीब आधे घंटे तक वह स्टेशन परिसर में हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद वह वाराणसी के लिए निकल गए। बता दें तीन चार महीने से जीएम उत्तर रेलवे का दौरा रद हो रहा है। डीआरएम स्टेशनों को दुरुस्त करने के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं।