फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 20 बिस्वा जमीन के विवाद में भाई के सामने आशा संगिनी की पीटकर हत्या

विज्ञापन
महराजगंज, आशा की हत्या पर भाई व ग्रामीणों को समझाती एसडीएम,नायब तहसीलदार, पुलिस टीम के साथ। स्र
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में विवादित 20 बिस्वा जमीन की जोताई को लेकर हुए विवाद में भाई के सामने आशा संगिनी चेतना सिंह की हत्या कर दी गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रियों के साथ मिलकर मारपीट के दौरान घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारोपी पिता और उसके दोनों बेटियों को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव देखते हुए तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। मौके पर पहुंचीं एसडीएम ने घटनास्थल की जांच की है। मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संदीप सिंह और ओम प्रकाश सिंह का परिवार बुधवार को सुबह आमने-सामने आ गया। आशा संगिनी चेतना सिंह (46) के भाई संदीप सिंह ने बताया उनके पिता स्वर्गीय रत्नाकर नन्हे सिंह ने अपने मौसा जय नारायण सिंह से गांव में ही 65 डिसमिल (20 बिस्वा) जमीन की रजिस्ट्री 2003 में पत्नी सुदामा सिंह के नाम पर कराई थी। जमीन का नामांतरण मां सुदामा सिंह के नाम पर हो चुका है। विक्रेता जय नारायण सिंह की मौत के बाद उनके पुत्र ओम प्रकाश सिंह ने न्यायालय में बैनामा निरस्तीकरण के लिए आवेदन किया है। न्यायालय में सुनवाई चल रही है। इसी बीच ओमप्रकाश सिंह उनकी बेटियां रीटू सिंह व रोमा सिंह बुधवार की सुबह ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने पहुंच गईं।
विज्ञापन

संदीप अपनी बहन चेतना सिंह के साथ घटनास्थल पर उन्हें खेत जोतने से मना किए। संदीप ने बताया कि ओमप्रकाश ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर चेतना की पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गईं। उन्हें सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम बदलापुर रानी गरिमा जायसवाल भी पहुंचीं।
घटनास्थल पर सीओ सुनील तिवारी, नायब तहसीलदार हरेंद्र सिंह, सुजानगंज, बदलापुर, सिंगरामऊ पुलिस टीम मौजूद रही।

महराजगंज, आशा की हत्या पर भाई व ग्रामीणों को समझाती एसडीएम,नायब तहसीलदार, पुलिस टीम के साथ। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें