फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव धनुष टूटते ही श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के गांव हलऊका पूरा तरहठी में शनिवार को श्री राम लीला समिति की ओर से सीता फुलवारी, धनुष यज्ञ, राम विवाह व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। भगवान शिव का धनुष टूटते ही सीता राम के गले में वर माला डालकर उनका वरण करती हैं। इसके साथ ही पूरा पंडाल भगवान श्री राम के जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान दर्शकों ने राम और सीता पर फूलों की वर्षा की। माता सीता के स्वयंवर में की राजा, महाराजा, राजकुमार व योद्धा शामिल हुए। सभी ने शिव धनुष उठाने की कोशिश की, लेकिन उसे हिला तक नहीं सके। महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा से राम उठे और धनुष को उठा कर ज्यों ही प्रत्यंचा चढ़ाने की कोशिश करते हैं, धनुष टूट जाता है। धनुष टूटते ही देवता पुष्प वर्षा करते हैं। शिव धनुष टूटने की जानकारी होते ही परशुराम अत्यंत क्रोधित हो जाते हैं। वह राज दरबार पहुंच गए। इस दौरान परशुराम व लक्ष्मण के बीच तीखा संवाद हुआ। अंत में राम की विनम्रता के आगे परशुराम नतमस्तक हो गए। रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी थी। इस दौरान शोभनाथ पांडेय, राजनाथ पांडेय, महेंद्र प्रसाद पांडेय, प्रभाकर पांडेय, सुधाकर पांडेय, प्रेमनाथ पांडेय, कमलाकर पांडेय, हिमकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें