फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रावण का वध होते ही राम के जयकारे से गूंजा मेला परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक के कचगांव गोपीपुर गांव की विजयदशमी का मेला रविवार को पंचकुटी रामजानकी हनुमान मंदिर बसावन तारा बागीचा में धूमधाम से संपन्न हुआ। ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला का शनिवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

मेले में राम-रावण का युद्ध देखने के लिए हजारों की भीड़ रही। श्रीराम व लक्ष्मण को श्रद्धालु कंधों पर बैठाकर पूरे मेले का चक्रमण कराया। मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गूंजता रहा। इसके बाद एक रथ पर राम-लक्ष्मण सवार हुए जहां दूसरे पर रावण सवार हुआ। दोनों में भयंकर युद्ध हुआ। श्रीराम ने ब्रह्मास्त्र चलाकर रावण का वध किया। राम के बाणों से रावण का पुतला धू-धूकर जलने लगा। मेले में सलाखापुर, धनेजा, बिशनपुर, नहोरा, परियावा, कचगांव क्षेत्र के सभी ग्रामवासी आए थे। इसके पूर्व मेले का शुभारंभ मंदिर के पुजारी फलाहारी बाबा बजरंगी दास त्यागी व ग्राम प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह ने श्रीराम व लक्ष्मण की आरती उतारकर किया। इस मौके पर धीरज सिंह, संतोष, पूर्व प्रधान मनोज सिंह, शैलेश यादव, बचानू सिंह, विशाल सिंह जैकी, संजू गुप्ता, अनुज सिंह, अतुल सिंह, जय प्रकाश सिंह आदि रहे। आभार रामलीला समिति के संरक्षक रविंद्र बहादुर सिंह, प्रबंधक संतोष सिंह व डायरेक्टर पप्पू महाजन ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें