राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। स्रोत-संवाद
सिंगरामऊ। स्थानीय राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में 61वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता विहंगम उत्साह के साथ संपन्न हुई। 800 मीटर दौड़ में महिला वर्ग की प्रज्ञा यादव प्रथम जबकि पुरुष वर्ग में नितेश गिरी प्रथम रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय को विजेता जबकि शिक्षा संकाय उप विजेता रहा। अंक तालिका में कला संकाय 45 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान पर रहा। विज्ञान संकाय 41 अंक और शिक्षा संकाय ने 15 अंक प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में योगेश्वर तिवारी और महिला वर्ग में पलक सिंह प्रथम रहीं। समारोह के अंत में सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर की अवकाश प्राप्त प्राध्यापिका प्रो. शशि सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा बड़े लक्ष्य की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक कुंवर जय सिंह ने की।