कोतवाली पुलिस व आरपीएफ द्वारा गिरफ्तार अवैध टिकट बनाकर बेचने वाला आरोपी।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। आरपीएफ जौनपुर की टीम नें शहर कोतवाली क्षेत्र के मल्हनी तिराहा स्थित आलमगंज के पास एक दुकान पर छापेमारी कर अवैध रूप से रेलवे का टिकट बनाने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बनाए गए टिकट, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि बरामद किया है।
आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार के निर्देशन मे उप निरीक्षक जयचंद शर्मा , बृजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार मिश्र और रामबहादुर यादव ने मल्हनी तिराहा स्थित आलमगंज मोहल्ले में छापामारी कर दुकान से दिनेश कुमार उर्फ प्रदीप कुमार 54 निवासी आलमगंज पर्सनल यूजर आईडी से अवैध रूप से ई टिकट का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से भविष्य के तीन ई-टिकट जिसकी कीमत 3848 रुपये, पूर्व में यात्रा के 157 ई-टिकट जिसकी कीमत 107257 रुपये है बरामद किया। डेस्कटाप, माइक्रोमैक्स, एक सीपीयू, प्रिन्टर, की-बोर्ड, एक माउस, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।