फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अर्णव बने जाकिर हुसैन कॉलेज दिल्ली छात्रसंघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के बरबसपुर बेलावा गांव निवासी अर्णव यादव को दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध जाकिर हुसैन कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। शुक्रवार को जानकारी होने पर गांव में खुशी का माहौल है। गांव निवासी पूर्व एमएलसी लल्लन यादव के परिवार के ईंट भट्टा व्यवसायी सुरेंद्र यादव के पुत्र अर्णव बचपन से राजनीतिक परिवेश में रहे। वर्ष 2022 में सेंट जॉन्स स्कूल से हाई स्कूल तो वर्ष 2024 में होली चाइल्ड एकेडमी जौनपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज में बीए में प्रवेश लिए। वह कॉलेज में राजनीतिक पृष्ठभूमि तैयार करने में जुट गए। जहां अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को तीन सौ मतों से हराकर विजयी घोषित हुए। पूछने पर बताया कि छात्र हित के लिए संघर्ष करना हमारी प्राथमिकता है। उनके मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उनके इस उपलब्धि से पिता सुरेंद्र और अध्यापिका मां संगीता यादव गदगद है। बधाई देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें