फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश: 200 कारतूस, चार हथियार और 7.58 लाख नकदी के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2026 11:52 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में 200 कारतूस, चार हथियार और 7.58 लाख नकदी के साथ पांच अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार किए गए। इन तस्करों पर बिहार के बालू खनन के वर्चस्व की लड़ाई में भी हथियार सप्लाई करने का आरोप है।
विज्ञापन
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का सुजानगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शनिवार को कुरांवां नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना शुभम सिंह उर्फ शिवा सिंह समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो 12 बोर बंदूकें, 200 कारतूस, एक .22 बोर की राइफल, प्रतिबंधित 9 एमएम पिस्टल, .45 बोर की ग्लॉक पिस्टल और 7.58 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा 11 मोबाइल फोन भी मिले हैं। 

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक/मड़ियाहूं सीओ गोल्डी गुप्ता ने बताया कि गिरोह का सरगना शुभम सिंह देश के अलग-अलग राज्यों में अपने नेटवर्क के जरिये अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई करता था। उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों के थानों में अवैध असलहा तस्करी समेत करीब डेढ़ दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में सुजानगंज पुलिस शनिवार को संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुरांवां नहर पुलिया के पास कुछ लोग अवैध असलहों और कारतूसों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

गिरफ्तार आरोपियों में शुभम सिंह उर्फ शिवा सिंह निवासी जुड़ापुर, थाना सरपतहां, संतोष कुमार निवासी छीतम पट्टी, थाना सरपतहां, सौरभ सिंह, अनीश सिंह और दिग्विजय सिंह तीनों मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के निवासी हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी का चालान कर दिया गया।

बालू खनन के वर्चस्व की लड़ाई में करते थे हथियार की सप्लाई
सीओ गोल्डी गुप्ता ने बताया कि गिरोह का सरगना शुभम सिंह वर्ष 2022 में बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में अमनाबाद सोन नदी के कवरिया घाट और सोन टीला इलाके में हुए गैंगवार में भी हथियारों की सप्लाई कर चुका है। यह गैंगवार अवैध बालू खनन और बालू की लीज में साझेदारी व वर्चस्व स्थापित करने को लेकर हुआ था।

शुभम ने इस संघर्ष में इस्तेमाल के लिए राइफल, पिस्टल और कारतूस की खरीद-फरोख्त कर सप्लाई की थी। गिरोह उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में सक्रिय था। इसके नेटवर्क के जरिये अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने के लिए हथियार पहुंचाए जाने की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

कानपुर के हैरिस गन हाउस से भी जुड़ा तार, अन्य राज्यों के तस्करों की तलाश
पुलिस की जांच में कानपुर के हैरिस गन हाउस से भी कुछ हथियारों की सप्लाई का लिंक सामने आया है। गन हाउस के प्रोपराइटर अब्दुल्ला खान और गिरोह से जुड़े कुछ अन्य आरोपी वांछित हैं। इनकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। वांछित आरोपियों के उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली और अन्य राज्यों से जुड़े होने की जानकारी दी गई है। पुलिस अब गिरोह के हथियार खरीदने और सप्लाई करने वाले नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
 
शुभम पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
गिरोह के सरगना शुभम सिंह के खिलाफ जौनपुर के अलावा बलिया, सुल्तानपुर, कानपुर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, बिहार और दिल्ली में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2011 से 2026 तक के करीब डेढ़ दर्जन मामले पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, कूटरचना और अवैध असलहा रखने व तस्करी से जुड़े मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें