फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डीजे प्रतियोगिता में अर्जुन कंपनी को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
म​ड़ियाहूं में डीजे प्रतियोगिता को देखने पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मड़ियाहूं। सावन कांवड़ यात्रा के दौरान जलाभिषेक संपन्न होने के बाद नगर के रामलीला मैदान में डीजे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न डीजे कंपनियों ने प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों के मूल्यांकन के आधार पर अर्जुन कंपनी गोशाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रवि कंपनी मड़ियाहूं को द्वितीय एवं अरुण कंपनी को तृतीय स्थान मिला। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अर्जुन कंपनी को 2100 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। वहीं, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को थर्मस, शील्ड तथा अंगवस्त्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के दौरान कांवड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल रहा। निर्णायक मंडल में रवि मौर्य, अरविंद चौरसिया, पंकज केसरी, अमित केसरी तथा आशु कुशवाहा शामिल रहे। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें